नगर निगम के भूखंड घोटाले में आरोपी कोठारी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाली व निरस्त भूखंडों की लीज डीड जारी करवाने का आरोप, मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार उदयपुर, 10 सितंबर : नगर निगम उदयपुर के भूखंड घोटाले के मामले में एसओजी ने वांछित आरोपी विपिन कोठारी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी राजस्थान जयपुर विशाल बंसल ने बताया कि नगर विकास प्रन्यास उदयपुर से वर्ष 2004 में हस्तांतरित भूखंडों में से खाली एवं निरस्त भूखंडों के संबंध में नगर विकास प्रन्यास के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्रपूर्वक उक्त भूखंडों की लीज डीड नगर निगम उदयपुर से जारी करवाने के मामले में प्रकरण संख्या…
