गुलाब बाग के वरिष्ठ युवा साथियों की गीत, संगीत की महफिल खूब जमीं

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 17 अक्टूबर, गुलाब बाग मित्र मंडल उदयपुर के वरिष्ठ युवा साथियों द्वारा गुलाब बाग कमल तलाई पर आयोजित साप्ताहिक गीत संगीत की महफिल में एक से बढ़कर एक गीत भजन चुटकुले सुना कर खूब आनंदित किया.

 मंडल के महामंत्री राजेंद्र सेन ने  बताया कि प्रत्येक शनिवार को प्रातः 8:15 बजे गुलाब बाग स्थित कमल तलाई पर वरिष्ठ युवा साथियों की गीत, संगीत की महफिल जमती है जिसमें उपस्थित साथी फिल्मी गीत भजन,चुटकुले, हास्य योग आदि के साथ आनंद लेते हैं

 आज की गीत, संगीत की महफिल की शुरुआत राजेंद्र सेन द्वारा प्रस्तुत गीत” तेरे चेहरे में वह जादू है” की  गई. इसके बाद सज्जन लाल जैन ने” मेरे देश प्रेमियों ” परमानंद कुमावत ने “जब जीद

पर आ गई पार्वती “दिलीप सुराणा ने “ये  जीवन है इस जीवन का यही है यही है” हीरालाल व्यास ने” दिल लूटने वाले जादूगर ” गीत संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित गुलाब बाग प्रेमियों को आनंदित कर दिया. अंतिम प्रस्तुति बालमुकुंद मंडोवरा ने  चुटकुला सुना कर सभी को हंसाया.
इस कार्यक्रम में हरीश कुमावत,ओम प्रकाश खोखावत, झमक  लाल जैन और सुरेश तंबोली की भी प्रस्तुति रही. कार्यक्रम के अंत में हास्य योग किया गया.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!