फोर्टी की बैठक में ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ का भव्य पोस्टर विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– मेवाड़ की छिपी गायन प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित मंच
उदयपुर, 11 सितम्बर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की उदयपुर में आयोजित विशेष बैठक के दौरान मेवाड़ जन शक्ति दल की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिभा खोज कार्यक्रम ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर फोर्टी पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे मेवाड़ की उभरती संगीत प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। पोस्टर का विमोचन फोर्टी मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार, उदयपुर संभागीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सचान एवं विमेन विंग अध्यक्ष वर्षा कुमावत सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर मेवाड़ जन शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री अतुल शर्मा, संस्थापक नरेश शर्मा एवं सांस्कृतिक मंत्री चैतन्य भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मेवाड़ की संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
फोर्टी पदाधिकारियों ने ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभा खोज कार्यक्रम क्षेत्र की छिपी हुई संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेवाड़ जन शक्ति दल का यह आयोजन उभरते कलाकारों को अपनी गायन कला का प्रदर्शन करने तथा भविष्य में संगीत के क्षेत्र में आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास है।
कार्यक्रम का उद्देश्य मेवाड़ संभाग की प्रतिभाओं को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना तथा उनकी कला को नई पहचान और दिशा देना है।
फोर्टी पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
पोस्टर विमोचन के अवसर पर फोर्टी के पूर्व महासचिव चर्चिल जैन, कार्यकारिणी सदस्य इंद्रकुमार सुथार, विमेन विंग की पूर्व अध्यक्षा शिखा सिंघल, उद्यमी विक्रम अग्रवाल, जयेश चंपावत, शैलेश सिंघल एवं आशीष सिंह सहित फोर्टी जयपुर से अतुल बत्रा एवं आशीष अग्रवाल तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन मेवाड़ की संगीत प्रतिभाओं को नई पहचान और नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!