Month: September 2026

पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

उदयपुर, 12 सितंबर। पशुचिकित्सा महाविद्यालय नवानिया द्वारा आयोजित पशुचिकित्सा एवं पशुधन क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान तथा पशुचिकित्सा प्रसार सेवाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पशुपालक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से आयोजित पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह आरसीए सभागार में हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से कुल 200 वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा एवं सेवाओं के पुनर्विन्यास, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा पशुपालकों तक तकनीकी जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यापक…
Read More
16 राउण्ड में होगी नगर निगम के 80 वार्डों की गणना

16 राउण्ड में होगी नगर निगम के 80 वार्डों की गणना

नगरीय निकाय चुनाव - 2026 प्रत्येक राउण्ड में 5 वार्डों का जारी होगा परिणाम मतगणना 14 को, तैयारियां पूरी मतगणना केंद्र में मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित उदयपुर, 12 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव - 2026 के तहत जिले में दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब मतगणना 14 सितम्बर को होनी है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार जिला प्रशासन ने संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्मिकों को सुबह…
Read More
RTTF UDAIPUR ROADSHOW 2027 का उदयपुर में सफल आयोजन, पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

RTTF UDAIPUR ROADSHOW 2027 का उदयपुर में सफल आयोजन, पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

उदयपुर के साथ मेवाड़ के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई दिशा देने तथा आगामी RTTF Udaipur 2027 को लेकर उदयपुर में RTTF Udaipur Roadshow 2027 का आयोजन होटल लैबुआ उदयपुर दौलतगढ़ किया गया। रोड शो में ट्रैवल, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आगामी RTTF Udaipur 2027 के पोस्टर का भी प्रमुख अतिथियों एवं पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। साथ ही आगामी आयोजन को सफल बनाने एवं उदयपुर के पर्यटन को और अधिक मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का संदेश दिया…
Read More
मतदान प्रतिशत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी से भाजपा का विश्वास मजबूत..गजपालसिंह राठौड़

मतदान प्रतिशत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी से भाजपा का विश्वास मजबूत..गजपालसिंह राठौड़

जनता के आशीर्वाद से सातवें बोर्ड की राह हुई प्रशस्त — रजनी डांगी उदयपुर। नगर निगम चुनाव में उदयपुर शहर की जनता द्वारा उत्साहपूर्वक किए गए मतदान और मतदान प्रतिशत में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र के प्रति जनविश्वास और भाजपा के प्रति जनता के मजबूत भरोसे का प्रतीक बताया है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, जिला प्रभारी हरीश पाटीदार, उदयपुर जिला चुनाव संयोजक रजनी डांगी  ने उदयपुर की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान के रुझान ने यह स्पष्ट संकेत दिया है…
Read More
पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया का 14,15 को होगा दो दिवसीय उदयपुर  प्रवास

पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया का 14,15 को होगा दो दिवसीय उदयपुर  प्रवास

उदयपुर 12 सितंबर.  चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया का 14 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास हेतु अपने गृह नगर पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत एवं प्रशासन द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महामहिम श्री कटारिया 14 सितंबर को दिल्ली मे प्रातः 8:55 पर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे एवं 10:45 पर उदयपुर प्रस्थान कर 11:55 पर महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा…
Read More
व्रत केवल संकल्प नहीं, जागरूक चेतना का मार्ग हैःमुनिश्री

व्रत केवल संकल्प नहीं, जागरूक चेतना का मार्ग हैःमुनिश्री

पर्युषण के पांचवें दिन मनाया व्रत चेतना दिवस, महाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ समाज की धर्मसभा उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज की ओर से व्रत चेतना दिवस मनाया गया। महाप्रज्ञ विहार में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती मुनि संजय कुमार दिवेर, मुनि प्रकाश कुमार दिवेर एवं मुनि सिद्धि प्रज्ञजी उज्जैन के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा मंगलाचरण एवं गीतिका की प्रस्तुति से हुआ। तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों ने “पर्युषण पर्व मनाएं हम” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को…
Read More
तप की ज्योति से आत्मा होती है निर्मल, कर्मों का होता है क्षयःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

तप की ज्योति से आत्मा होती है निर्मल, कर्मों का होता है क्षयःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

पर्युषण महापर्व पर महावीर समवशरण में विशेष प्रवचन माला, तपस्या और साधना के महत्व पर दिया संदेश उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में पर्युषण महापर्व के अवसर पर विशेष प्रवचन माला का आयोजन हुआ। धर्मसभा में डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने तप की महिमा बताते हुए कहा कि तप वह ज्योति है, जो आत्मा को उज्ज्वल बनाकर समस्त कर्मों के क्षय का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री अंतगढ़ सूत्र के माध्यम से 90 तपस्वी आत्माओं का विवेचन करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने जैन धर्म में तप के महत्व पर प्रकाश…
Read More
पारस हॉस्पीटल में 90 की उम्र में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण से मिली नई जिंदगी, एक महीने में चौकड़ी मारकर बैठने लगे बुजुर्ग, छोटीसादड़ी के भुरा

पारस हॉस्पीटल में 90 की उम्र में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण से मिली नई जिंदगी, एक महीने में चौकड़ी मारकर बैठने लगे बुजुर्ग, छोटीसादड़ी के भुरा

लाल तेली के दोनों घुटनों का सफल प्रत्यारोपण उदयपुर। पारस हॉस्पीटल में आधुनिक चिकित्सा तकनीक ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को 25 साल पुराने घुटनों के दर्द से राहत दिलाकर नई जिंदगी का अनुभव कराया है। छोटीसादड़ी (चित्तौड़गढ़) निवासी भुरा लाल तेली के दोनों घुटनों का उदयपुर स्थित पारस हास्पीटल में वरिष्ठ ऑर्थाेपेडिक एवं रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. आशीष सिंघल ने सफल रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण किया। सर्जरी के महज एक महीने बाद मरीज चौकड़ी मारकर बैठने में सक्षम हो गए हैं। 25 वर्षों से दर्द से परेशान थे बुजुर्ग-भुरालाल तेली पिछले 25 वर्षों से दोनों घुटनों के गंभीर दर्द से…
Read More
कल्पसूत्र वाचन के बाद हुआ भगवान महावीर का जन्म वांचन, श्रद्धालुओं ने मनाया जन्मोत्सव

कल्पसूत्र वाचन के बाद हुआ भगवान महावीर का जन्म वांचन, श्रद्धालुओं ने मनाया जन्मोत्सव

उदयपुर। साध्वी डॉ.विद्युतप्रभाश्री की निश्रा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर शनिवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। प्रातः प.पू. साध्वी डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी द्वारा कल्पसूत्र का पावन वाचन किया गया। कल्पसूत्र वाचन के पश्चात सपना जी उतारने की बोलियां बोली गईं। इसके बाद भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग का वांचन हुआ। भगवान महावीर के जन्म का प्रसंग सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति एवं आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत हो गए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर स्वामी वात्सल्य…
Read More
चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अस्थाई आधार पर रखने सांसद डॉ रावत ने सीएम को लिखा पत्र

चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अस्थाई आधार पर रखने सांसद डॉ रावत ने सीएम को लिखा पत्र

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर उदयपुर जिले की डी.एम.एफ.टी. गर्वनिंग काउंसिल की 12वीं बैठक में अनुमोदित चिकित्सा विभाग में चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अस्थाई आधार पर रखे जाने के प्रस्ताव की शीघ्र स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया है। सांसद डॉ रावत ने पत्र में मुख्यमंत्री के जानकारी दी कि जिला उदयपुर की डी.एम.एफ.टी. गर्वनिंग काउंसिल की 12वीं बैठक में उदयपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों एंव स्वास्थ्य कार्यकर्ता को रिक्त पदों पर अस्थाई तौर पर रखे जाने का प्रस्ताव लिया गया था। उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए वित्त…
Read More
error: Content is protected !!