चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अस्थाई आधार पर रखने सांसद डॉ रावत ने सीएम को लिखा पत्र

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर उदयपुर जिले की डी.एम.एफ.टी. गर्वनिंग काउंसिल की 12वीं बैठक में अनुमोदित चिकित्सा विभाग में चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अस्थाई आधार पर रखे जाने के प्रस्ताव की शीघ्र स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया है।
सांसद डॉ रावत ने पत्र में मुख्यमंत्री के जानकारी दी कि जिला उदयपुर की डी.एम.एफ.टी. गर्वनिंग काउंसिल की 12वीं बैठक में उदयपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों एंव स्वास्थ्य कार्यकर्ता को रिक्त पदों पर अस्थाई तौर पर रखे जाने का प्रस्ताव लिया गया था। उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग, जयपुर को भेजा गया है, जो कि अभी तक लम्बित है।
सांसद डॉ रावत ने बताया कि वर्तमान में जिले के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्मिकों के कई पद लम्बे समय से रिक्त है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त नहीं हो रहा है। सांसद ने अनुमोदित कार्य की सहमति के लिए वित्त विभाग को निर्देश देने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया जिससे क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित एवं अविलम्ब लाभ मिल सके।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!