दर्द से राहत की दिशा में उल्लेखनीय योगदान, डॉ. गौरव पईवाल को मिला ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड’
जयपुर। क्रॉनिक स्पाइन पेन एवं गैर-सर्जिकल स्पाइन केयर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. गौरव पईवाल को प्रतिष्ठित ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जयपुर स्थित क्लार्क्स आमेर होटल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं दृश्यम फेम इशिता दत्ता ने डॉ. पईवाल को यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में डॉ. पईवाल के स्पाइन पेन, स्लिप डिस्क, साइटिका और कमर दर्द जैसी समस्याओं के उपचार तथा गैर-सर्जिकल स्पाइन केयर के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। वर्ष 2007 से मरीजों की सेवा कर रहे डॉ. पईवाल ने सम्मान को अपने मरीजों के…
