Month: September 2026

26 से होगा ‘क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल’, 60 से अधिक गतिविधियों से पर्यावरण संरक्षण का दिया जायेगा संदेश

26 से होगा ‘क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल’, 60 से अधिक गतिविधियों से पर्यावरण संरक्षण का दिया जायेगा संदेश

उदयपुर। कम्यूनिटी द यूथ कलेक्टिव एवं वार्तालीप संस्था की ओर से रेनमैटर फाउंडेशन के सहयोग से 26 एवं 27 सितंबर को दो दिवसीय ‘क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल-2026’ का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल का मुख्य आयोजन विद्या भवन में होगा, जबकि शहर के 13 अन्य स्थानों पर भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन के लिए अब तक 1000 से अधिक निःशुल्क पंजीकरण हो चुके हैं। संस्था की प्रतिभा पाठक ने बताया कि फेस्टिवल में 60 से अधिक छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। देशभर से आने वाले विषय विशेषज्ञ, युवा सामाजिक उद्यमी, कलाकार…
Read More
क्षमापना पर्व टूटे रिश्तों को जोड़ने वाला सेतु : साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

क्षमापना पर्व टूटे रिश्तों को जोड़ने वाला सेतु : साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में पर्युषण पर्व के समापन के बाद सोमवार से नियमित व्याख्यानमाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि और संयम साधना का अवसर है। परमात्मा के शासन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को इस दौरान स्वयं को संयमित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि साधना के लिए हमेशा मन के अनुकूल नहीं, बल्कि साधना के अनुकूल वातावरण आवश्यक होता है और दादाबाड़ी में ऐसा वातावरण प्राप्त हुआ है। क्षमापना पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सामान्यतः…
Read More
कला, इतिहास और आधुनिकता के संगम से दिवेर विजय महोत्सव में जीवंत हुआ मेवाड़ का शौर्य

कला, इतिहास और आधुनिकता के संगम से दिवेर विजय महोत्सव में जीवंत हुआ मेवाड़ का शौर्य

—प्रताप गौरव केंद्र में कला और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम: राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में उकेरा गया ऐतिहासिक परिदृश्य, हॉवरबोर्ड और फोटो वॉक बने आकर्षण उदयपुर, 21 सितम्बर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में 16 सितंबर से चल रहे दस दिवसीय दिवेर विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत सोमवार का दिन कला, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक अभिव्यक्ति के अनूठे संगम का साक्षी बना। 'उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला' (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं 'प्रताप गौरव केंद्र' के संयुक्त तत्वावधान तथा 'संस्कार भारती' उदयपुर महानगर इकाई के सहयोग से राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला विशेष सत्र का…
Read More
वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर उदयपुर में चार दिवसीय मेगा स्व्देशी मेला 2 अक्टूबर से

वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर उदयपुर में चार दिवसीय मेगा स्व्देशी मेला 2 अक्टूबर से

—तैयारियां तेज, 80% स्टॉल बुकिंग पूरी —लोकल उत्पादों और स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मंच उदयपुर, 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वावलंबी भारत के संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से झील नगरी उदयपुर में आगामी 2 से 5 अक्टूबर तक चार दिवसीय 'स्वदेशी मेला—2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) ग्राउंड में होने वाली इस विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी का मुख्य ध्येय स्थानीय निर्माताओं, व्यापारियों, एमएसएमई (लघु व कुटीर उद्योग) और सेवा प्रदाताओं को एक ही मंच पर व्यावसायिक अवसर और व्यापक बाजार उपलब्ध कराना…
Read More
राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने परम्परा अनुसार दी पुष्पांजलि

राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने परम्परा अनुसार दी पुष्पांजलि

उदयपुर, 21 सितम्बर। दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ के देवलोकगमन पर देश के गणमान्यजनों एवं  पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने राजसी परम्परा अनुसार राजमाता को श्रद्धासुमन पुष्पांजलि अर्पित कर श्रीजी हुजूर डॉ. लक्षराज सिंह मेवाड़ एवं समस्त मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या से पूर्व राजपरिवार सदस्य यतीन्द्र मोहन प्रताप जी मिश्र, संतरामपुर से परंजयादित्य सिंह कृष्णकुमार सिंह जी, कच्छ गुजरात से युवराज प्रताप सिंह जी जडेजा, मारवाड़ से मानवजीत सिंह जी रायपुर आदि के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान से क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन एवं अनेक गणमान्य नागरिकों…
Read More
 अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को

 अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को

नगरीय निकाय चुनाव 2026 उदयपुर, 20 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव- 2026 के तहत निकायों के अध्यक्षीय पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को होगी। नगर निगम उदयपुर सहित जिले की 5 अन्य नगरपालिकाओं में अध्यक्षीय पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम उदयपुर सहित भींडर, वल्लभनगर, कानोड़, मावली एवं फतहनगर सनवाड नगरपालिकाओं में सोमवार सुबह 10 बजे से अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान होगा। इसमें निर्वाचित पार्षदगण मतदान करेंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेग। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम…
Read More
मातृभूमि के गौरव और विस्मृत शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता: आलोक कुमार

मातृभूमि के गौरव और विस्मृत शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता: आलोक कुमार

—दिवेर विजय महोत्सव 2026 में बोले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह —प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में चल रहे विशेष आयोजन —राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में 21 सितंबर को विशेष सत्र उदयपुर, 20 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह आलोक कुमार ने कहा कि राष्ट्र का गौरव केवल वर्तमान की उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपने उन शौर्यगाथाओं और बलिदानों को स्मरण करने से भी निर्मित होता है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया। वे रविवार को यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के पद्मिनी सभागार में दिवेर विजय महोत्सव के…
Read More
हाथीपोल धर्मशाला से गणगौर घाट तक निकला भगवान का भव्य वरघोड़ा

हाथीपोल धर्मशाला से गणगौर घाट तक निकला भगवान का भव्य वरघोड़ा

गणगौर घाट पर आयोजित हुआ स्नात्र पूजा महामहोत्सव - उदयपुर में बिराजित साधु-साध्वी भगवंतों का मिला सान्निध्य - भगवान के जयकारों से गूंज उठी झीलों की नगरी उदयपुर, 20 सितम्बर ।   श्री जैन श्वेताम्बर महासभा की ओर से पर्युषण महापर्व के समापन पर भगवान का भव्य वरघोड़ा एवं गणगौर घाट पर स्नात्र पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि रविवार को श्री जैन श्वेताम्बर महासभा की ओर से हाथीपोल धर्मशाला से भगवान को रजत पालकी में विराजित कर वरघोड़ा निकाला गया। नाहर ने बताया कि वरघोड़े की भव्य शोभायात्रा हाथीपोल धर्मशाल से निकाली…
Read More
अध्यक्ष चुनाव में पार्षदों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष चुनाव में पार्षदों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मावली व फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के निर्वाचित पार्षदों के लिए पुलिस एस्कॉर्ट और मतदान स्थल पर पर्याप्त जाब्ता लगाने की मांग फतहनगर। मावली एवं फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के दौरान निर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली ने उपखंड अधिकारी  मावली को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू की ओर से दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर वर्तमान चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए निर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।…
Read More
हाइब्रिड फार्मूला बना भाजपा के लिए गलफांस

हाइब्रिड फार्मूला बना भाजपा के लिए गलफांस

 13-12 के बहुमत में अपनों की बगावत ने बिगाड़ा भाजपा का गणित, कांग्रेस के समर्थन से मुकाबला रोचक, राजेश चपलोत की पत्नी ममता निर्दलीय मैदान में, सोमवार को होगा अध्यक्ष पद का फैसला फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव अब महज भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला नहीं रह गया है, बल्कि यह चुनाव पार्टी के भीतर असंतोष, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे परिवार और बदलते राजनीतिक समीकरणों का केंद्र बन गया है। निकाय चुनाव में 25 वार्डों में भाजपा ने 13 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। सामान्य तौर पर इस आंकड़े…
Read More
error: Content is protected !!