एशिया पेसिफिक लैक्रोज ओलंपिक क्वालीफायर में नीरज बत्रा भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त
राजस्थान के अनुभवी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम आस्ट्रेलिया में पेश करेगी मजबूत दावेदारी उदयपुर, 22 सितम्बर। सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक लैक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान के उदयपुर निवासी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में पदस्थापित शारीरिक शिक्षक नीरज बत्रा को भारतीय लैक्रोज टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से राजस्थान के खेल जगत एवं लैक्रोज खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता से पूर्व हाई परफॉर्मिंग प्रशिक्षण शिविर 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आगरा में आयोजित होगा। लैक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया…
