अणुव्रत के 11 नियमों के साथ बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
उदयपुर। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी, उदयपुर समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय में “चलो चले हम वृक्ष लगाएं, चलो चले हम वृक्ष बचाएं, अणुव्रत की अलख जगाएं, धरती को हम स्वर्ग बनाएं” विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अणुव्रत के 11 नियमों पर आधारित जीवन मूल्यों से परिचित कराया गया तथा पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया। समिति अध्यक्ष प्रणेता क्लेशरानी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और…
