अंतिम यात्रा पर नहीं मिला रास्ता, ग्रामीणों ने जताया रोष
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में बुधवार को एक शवयात्रा को अंतिम सफर के दौरान रास्ता नही मिला। पारंपरिक रास्ता बंद मिलने पर शवयात्रा में शामिल ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शव को रास्ते पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाईश कर वैकल्पिक मार्ग से शवयात्रा निकाली। जानकारी के अनुसार गोगुंदा थाना खेत्र में मोडी ग्राम पंचायत में बेलावतों की भागल में बुधवार को सुबह वृद्ध अंबावसिंह राजपूत का निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि के लिए ग्रामीण शवयात्रा श्मशान लेकर जा रहे थे। रास्ते में कांटेदार झाडियों से रास्ता बंद मिला यह देख ग्रामीण आगे नहीं…
