घाटा वाली माताजी मंदिर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान शुरू
-सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने का लिया संकल्प’’ उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के संदेश को आगे बढ़ाते हुए न्यू विजन संस्थान के तत्वावधान में श्री राधे कृष्ण फाउंडेशन की ओर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रविवार को घाटा वाली माताजी मंदिर परिसर से ‘नशा छोड़ो-दूध पियो’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर में पहुंचे लोगों को मिल्क रोज पिलाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं सैकड़ों युवाओं ने बैनर पर हस्ताक्षर कर नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे…
