उदयपुर, 9 अगस्त, श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोग पोल मंडी की नाल उदयपुर में सगस जी एवं कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव 20 एवं 21 अगस्त को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा. बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में 9 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 204 युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान किया.
मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया की सगस जी एवं श्री कल्लाजी बावजी के 20 एवं 21 अगस्त को जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी की नाल में महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं कल्लाजी के गादी पति सुशील चित्तौड़ा के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंडी की नाल में लोकमित्र ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ महेंद्र श्रीमाली एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर वंदना छाबड़ा के नेतृत्व में ब्लड बैंक वाहिनी में 204 युवकों एवं महिलाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा 47 युवाओं, महिलाओं के ब्लड प्रेशर शुगर, थायराइड होने से रक्तदान करने से वंचित होना पड़ा, .
रक्तदान शिविर के पश्चात मंदिर परिसर की छत पर बावजी की पुरानी ध्वजा को बदलकर नई ध्वजा विधि विधान के साथ गादी पति सुशील चित्तौड़ा द्वारा बावजी के भक्तों की उपस्थिति में चढ़ाई गई.
ध्वजा रोहण के पश्चात मंदिर परिवार की महिलाओं द्वारा बावजी के भजन गाए गए एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए. शाम 6:00 बजे भोजन प्रसादी की गई.
बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष मे 11 अगस्त को सायंकाल 6:00 बजे टाउन हॉल लिंक रोड से वाहन रैली निकाली जाएगी.जो मुख्य मार्गो से होती हुई मंडी की नाल मंदिर पंहुँच कर सम्पन होंगी.
