पशुओं में भी होता है हृदय रोग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-जिले में प्रतिवर्ष अनुमानित 18 से 20 पशु ट्रोमेटिक पेरिकार्डाइटिस रोग से होते है ग्रस्त
उदयपुर, 29 सितंबर। प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को पूरे विश्व में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य और दिल की बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया के जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ सुरेंद्र छंगाणी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं के आर्थिक विकास और दूध उत्पादन ही नहीं बल्कि उनके हृदय का भी विशेष महत्त्व होता है। पशुओं में भी हृदय रोग जैसे कार्डियोमायोपैथी रोग होते हैं।
डॉ छंगाणी ने बताया कि स्वच्छता का अभाव होने पर तथा साफ सुथरा चारा उपलब्ध नहीं कराने पर कई बार पशुओं के खाने में कील सुई एवं अन्य नुकीली वस्तु आ जाती है। इसके अलावा पॉलीथीन थैलियों पर लगी पिन इत्यादि पशु के खाने में आने से यह फॉरेन बॉडी पशु के शरीर के रेटिकुलम में होती हुई पशु के हृदय में चुभ जाती है। जिसे ट्रोमेटिक पेरिकार्डाइटिस कहते हैं। जिले में प्रतिवर्ष अनुमानित 18 से 20 पशु ट्रोमेटिक पेरिकार्डाइटिस रोग से ग्रस्त होते हैं। जिसका उपचार ऑपरेशन द्वारा ही संभव है। किंतु इसमें भी पशु के बचने की संभावना बहुत ही कम होती है। डॉ छंगाणी ने बताया कि पशु को स्वच्छ स्थान पर रखें एवं सूखे चारे को अच्छी तरह से छानकर खिलाएं। इसके अलावा पॉलिथीन के उपयोग से बचे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!