शिव प्रकट हुए, बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ शिव कथा का विराम
उदयपुर, 8 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान में सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव कथा के विराम दिवस पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने भगवान शिव की भक्ति, तपस्या और लोककल्याण से जुड़े प्रसंगों का मार्मिक वाचन किया। उन्होंने रावण की वर्षों की कठोर तपस्या, भगवान शिव के प्रकट होने और बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया। अग्रवाल ने कहा कि सच्ची भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि भगवान भक्त के सामने प्रकट हो जाते हैं। रावण की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट…
