गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं बाल संस्कार कार्यक्रम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर।  भारत विकास परिषद सुभाष, उदयपुर ने 18 km दूर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबोक, उदयपुर में 500 विद्यार्थियों की उपस्थिति में संस्कार कार्यक्रम *गुरु वंदन छात्र अभिनंदन* आयोजित किया गया । प्रांतीय संयोजक संपर्क प्रवीण मेहता ने परिषद के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी । कोषाध्यक्ष निर्भय बाबेल को प्रिंसिपल श्रीमती सोनल हेड़ा द्वारा उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया । परिषद के संस्कार संयोजक ने गुरु की महिमा के बारे छात्रों से प्रश्नोत्तर शैली में वार्तालाप करते हुए जानकारी दी । यह सेशन विचारोत्तेजक रहा । श्री राम, श्री कृष्ण को भी गुरु की आवश्यकता रही उनके भी महर्षि विश्वामित्र और महर्षि सांदीपनी गुरु थे।

परिषद के साथी भूपेश खमेसरा ने बताया कि विद्यालय के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को ऊपरना पहना कर व प्रशस्ति चिह्न व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।
विद्यालय के सभी अध्यापकों का उनके छात्र छात्राओं द्वारा तिलक, ऊपर्णा, श्रीफल भेंट करते हुए चरण स्पर्श किया । इस प्रकार गुरु वंदन का कार्यक्रम मर्मस्पर्शी और स्मरणीय रहा ।
बाल संस्कार कार्यक्रम- स्कूल के कक्षा 1 से 6 कक्षा के करीब 100 बालक बालिकाओं को *संरक्षक डॉ नगेंद्र प्रसाद शर्मा ने भोजन करने से पहले हाथ धोने की वैज्ञानिक विधि का प्रदर्शन किया, स्वांस क्रिया की एक विधि और उसका महत्व समझाया, ॐ शब्द का उच्चारण करना सिखाया । माता पिता के चरणस्पर्श करने की आवश्यकता बताई और अंत में रात के भोजन के पश्चात दांत साफ करने शिक्षा दी ।
श्री ऋषभ जैन, प्रांतीय संयोजक संपर्क ने छात्रों से प्रभावशाली नारे लगवाए, **हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा*। देवी देवताओं, भारतीय संस्कृति के बारे मे जानकारी प्रदान की गई । सभी बालकों को पेंसिल सेट, बिस्किट के पैकेट का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम निर्भय बाबेल कोषाध्यक्ष, करण मल जारोली संयोजक पर्यावरण, रमेश मेहता प्रकल्प प्रभारी, शोभा लाल दशोरा, सचिव ने परिषद की ओर से प्रिंसिपल मैडम और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!