तीसरी बार नयना जैन बनीं दीवाज की अध्यक्ष, नई टीम ने संभाली सेवा की कमान
उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की 7वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी शहर के एक निजी होटल में गरिमामय माहौल में आयोजित हुई। समारोह में नयना जैन ने तीसरी बार क्लब अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। पूर्व अध्यक्ष समीक्षा खंडेलवाल ने उन्हें कॉलर पहनाकर विधिवत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। क्लब की फाउंडर रेखा भानावत ने बताया कि वर्ष 2020 में इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने उदयपुर में इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की स्थापना की थी। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से शुरू हुआ यह क्लब आज सेवा कार्यों, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र…
