कुंभलगढ़ में बोर्ड इंस्टॉलेशन समारोह एवं क्लब रिट्रीट का हुआ आयोजन
उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज की ओर से कुंभलगढ़ में बोर्ड इंस्टॉलेशन समारोह एवं क्लब रिट्रीट का आयोजन किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया।
समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन दीपक गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रोटेरियन आशीष सिंह ने क्लब अध्यक्ष तथा रोटेरियन हितेश पानेरी ने क्लब सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने रोटरी के सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया।
कुंभलगढ़ में आयोजित क्लब रिट्रीट के दौरान क्लब सदस्यों ने आपसी संवाद, टीम भावना और आगामी सेवा परियोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम से सदस्यों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
