सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: 69 लाख कर्मचारी एवं गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए आठवां वेतन आयोग गठित, रिपोर्ट 18 माह में
उदयपुर। केंद्र सरकार ने 69 लाख कर्मचारी एवं गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए आठवां वेतन आयोग गठित कर दिया है। इसकी रिपोर्ट गठन के 18 माह में मिलेगी जिसके बाद केंद्र सरकार निर्णय करेगी। इसमें राजस्थान के 20 लाख कर्मचारियों व पेंशनर्स को भी फायदा मिल सकेगा। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की ओर से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की स्वीकृति को लेकर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी। सांसद डॉ रावत ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए स्वीकृति, गठन की तिथि तथा इसके अध्यक्ष एवं सदस्यों का ब्यौरा,…
