तीसरी बार नयना जैन बनीं दीवाज की अध्यक्ष, नई टीम ने संभाली सेवा की कमान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की 7वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी शहर के एक निजी होटल में गरिमामय माहौल में आयोजित हुई। समारोह में नयना जैन ने तीसरी बार क्लब अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। पूर्व अध्यक्ष समीक्षा खंडेलवाल ने उन्हें कॉलर पहनाकर विधिवत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
क्लब की फाउंडर रेखा भानावत ने बताया कि वर्ष 2020 में इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने उदयपुर में इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की स्थापना की थी। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से शुरू हुआ यह क्लब आज सेवा कार्यों, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान अध्यक्ष नयना जैन ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। आशा श्रीमाली को उपाध्यक्ष, समीक्षा खंडेलवाल को सचिव, अंजना डुगर को कोषाध्यक्ष, आशा नवेदिया को आईएसओ तथा जयश्री जैन को एडिटर नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को पिन पहनाकर उनकी जिम्मेदारियों का विधिवत इंस्टॉलेशन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नयना जैन ने कहा कि नई टीम सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और गति के साथ आगे बढ़ाएगी। क्लब की ओर से महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
समारोह में क्लब के पांच नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। इनरव्हील दीवाज की पिन लगाकर क्लब परिवार में शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि नलवाया ने किया। समारोह को सफल बनाने में प्रीति श्रीमाली, अर्चना शर्मा एवं हमीदा बानो का विशेष सहयोग रहा। समारोह में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!