शहर की सबसे लम्बी कावड यात्रा 17 अगस्त को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

महादेव का जलाभिषेक कर कावड यात्रा में आने का दिया न्यौता
उदयपुर 10 अगस्त/ देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 17 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक निकाले जानी वाली 21वीे कावड़ यात्रा में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके निमित आयोजित सात दिवसीय समारोह के तीसरे चरण में  गंगु विकास समिति की ओर से पांच हजार वर्ष पुराने गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड परिसर में स्थापित श्रीदेव राजेश्वर महादेव का विधि विधान के साथ जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा में आने का न्यौता व कावड़ यात्रा को निर्विग्न सम्पन्न कराने की कामना की गई। प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि कावड़ यात्रा में 11 हजार कावड़िये भाग लेंगे। महिलाएॅ केसरिया व पुरूष सफेद परिधान में शामिल होंगे।

संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गंगु विकास समिति के पूर्व गैराज समिति के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, महेश भावसार, शिवशंकर नागदा, यज्ञनारायण शर्मा, कृष्णकांत कुमावत, सुरेश रावत, आनंदी लाल चितौड़ा, राजेश सोनी, सुनील जाधव सहित कार्यकर्ताओं ने महादेव का अभिषेक कर देश में अमन चेन व अच्छी वर्षा की कामना की।

गणपति महाराज का गुड़ के पानी के अभिषेक बुधवार को:-संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के चौथे चरण मे बुधवार को देवेन्द्र बेरवा एवं उनकी टीम द्वारा बेकनी पुलिया स्थित जुना गणेश मंदिर में पंडितों के अथर्वशीश के 1008 पाठ के मंत्रोच्चारण के साथ गणेश महाराज का गुड के पानी से अभिषेक कर महाआरती की जायेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!