एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व सामाजिक न्याय विभाग के जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को किया जागरूक
उदयपुर। नशे की बढ़ती लत पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से उदयपुर में ‘ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा’ एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 700 प्रतिभागियों ने जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की सामूहिक शपथ ली।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (।छज्थ्) चैकी उदयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आरोग्य सेवा संस्थान एवं प्रयाग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हिरणमगरी सेक्टर-3 स्थित जीकेएस एकेडमी एवं प्रतापनगर स्थित होटल कम्फर्ट इन में हुआ। कार्यक्रम एडीजी दिनेश एम.एन. एवंएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार के दिशा-निर्देशों में आयोजित हुआ। इसमेंएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चैकी प्रभारी सीआई कंवर पाल सिंह मय स्टाफ, आरोग्य सेवा संस्थान अध्यक्ष नरपत सिंह चैहान, प्रयाग सेवा संस्थान अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीआई कंवर पाल सिंह ने ‘ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार और नागरिक के चारों ओर नशे के खिलाफ सुरक्षा चक्र बनाना है। उन्होंने नशीले पदार्थों की बिक्री या अवैध कारोबार की सूचना तत्कालएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को देने की अपील की।
अभियान में 13 स्वयंसेवक छात्रों एवं 2 शिक्षक योद्धाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम स्थल पर नशे के अवैध कारोबार की गोपनीय सूचना देने के लिए शिकायत पेटिका भी स्थापित की गई। कार्यक्रम में मौजूद 700 लोगों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।
नशे के खिलाफ ‘लक्ष्मण रेखा’ बनी सुरक्षा कवच, 700 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ
