लोकसेवक जनता के प्रति जवाबदेह, जनहित कार्यों में न हो लापरवाही-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
उदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट करें तैयार देवास परियोजना बेहद महत्वपूर्ण, कार्यों में लाएं तेजी उदयपुर/जयपुर, 06 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भविष्य की आवश्यकताओं और जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करते हुए सड़क सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं अन्य सुविधाओं के विकास की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) और नगर निगम को शहर के चारों ओर 25 से 30 किलोमीटर की परिधि में विकास की समस्त संभावनाओं को देखते हुए विशेष कार्य योजना तैयार करने के…
