सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी.जयंती के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा
जीवन रक्षा कार्यशाला का आयोजन उदयपुर, 8 मई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य मे जिला पुलिस उदयपुर द्वारा विभिन्न नवाचार कार्यक्रम किये जा रहे है जिसके अंतर्गत गुरुवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर पेस्टी साईज इंडिया लिमिटेड उदय सागर रोड मादडी पर जिला पुलिस उदयपुर द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के अभियान निरंतर चलते रहेंगे और काॅरपोरेट घराने, फैक्ट्री, मील में कार्यरत भी अपनी सोशल जिम्मेदारी को समझकर अपने व अपने परिवार जनो की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों की पालना करेंगे , जिससे समाज में…
