उदयपुर, 14 अगस्त। सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार शनिवार को उदयपुर आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाॅ. बाघमार शाम 6ः30 बजे सडक मार्ग द्वारा उदयपुर पहुंचेंगी एवं शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
अगले दिन डाॅ. बाघमार प्रातः उदयपुर से निम्बाहेडा, चित्तौडगढ के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां वे माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनवावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद डाॅ. बाघमार राजसमन्द हेतु प्रस्थान करेंगी।
राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार शनिवार को आएंगी
