-सनवाड़ से फतहनगर तक तिरंगों से सजा शहर, जगह-जगह हुआ रैली का स्वागत
फतहनगर।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से फतहनगर-सनवाड़ में भव्य **तिरंगा रैली** निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा रैली **सनवाड़ स्थित विलासी कुई से दोपहर 3 बजे** रवाना हुई। रैली सनवाड़ के प्रमुख मार्गों से होते हुए फतहनगर पहुंची। फतहनगर में भी रैली का विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए तथा नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का अभिनंदन किया।
तिरंगा रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली **चतुरबाग स्थित पवन धाम के महासभागार** पहुंची, जहां रैली सभा में परिवर्तित हो गई।
रैली में **चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर लाल तेली, विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भंवर सिंह पंवार, देहात जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह असोलिया, विधानसभा प्रभारी रोशन लाल सुथार, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मंजु भील, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, मावली के पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, गणपत लाल स्वर्णकार, मावली भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा देवड़ा** सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा **तिरंगा रैली तहसील संयोजक डॉ. गजेंद्र सिंह रावल, मंडल संयोजक गजेंद्र पालीवाल, दीपक बड़गूजर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, सुनील डांगी, मंडल महामंत्री रोशन लाल खटीक, अशोक मोर, रामचंद्र मेहलाना, सचिन खटीक, फूलचंद कुमावत, भगवान लाल माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र सोनी, राधेश्याम बागला, निवर्तमान पार्षद जगदीश चंद्र जाट, विनोद धर्मावत, बाबूलाल गाडरी, हेमलता देवड़ा, सुनील कोठारी, श्रेयांश पोखरना, लेमन, डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन, पारस तातेड़, घनश्याम मंगल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मोहित बंसल, रमेश पालीवाल, भेरूलाल बेरवा, प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, भगवत सिंह, पूर्व पार्षद भंवरलाल सोनी, अशोक जैन, नटवर अग्रवाल, चेतन सेन** सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रैली के दौरान **’भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’** के नारों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। सनवाड़ से फतहनगर तक निकली इस तिरंगा रैली ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।
