सतत कृषि हेतु उन्नत फसल विविधीकरण रणनीतियों पर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 19 अगस्त 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय द्वारा फसल विविधीकरण परियोजना के अंतर्गत झाड़ोल तहसील में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम “सतत कृषि हेतु उन्नत फसल विविधीकरण रणनीतियाँ” का शुभारंभ 19 अगस्त को किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 19-20 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती, खरपतवार एवं कीट प्रबंधन तथा खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के संबंध में व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. हरि सिंह, परियोजना प्रभारी ने किसानों को परियोजना के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं फसल विविधीकरण की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की…
