UdaipurViews

48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान

48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान

जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को दिया संदेश उदयपुर। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की और से रविवार को 24 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 48 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया और आगे निरन्तर रक्तदान करने का संकल्प लिया। ग्रुप के संरक्षक जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया। ग्रुप के महामंत्री किशन प्रजापति ने बताया कि छोटा बेदला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ—साथ महिलाओं ने भी बढचढकर रक्तदान किया। एमबी हॉस्पिटल और लोकमित्र ब्लड बैंक की…
Read More
उदयपुर शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने जीते 6 पदक

उदयपुर शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने जीते 6 पदक

उदयपुर। जिला अंतर-विद्यालयी राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। कोच अजीत सिंह कल्याणी ने बताया कि अंडर-14 पिस्टल बालक वर्ग में राजवर्धन बंसीवाल और बालिका वर्ग में जीवा श्रीमाली ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 पीप साइट राइफल में ईशान मेहरा ने स्वर्ण, कपिश तोमर ने रजत और दिग्विजय गौड़ ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अंडर-17 पिस्टल बालिका वर्ग में गरिमा सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।
Read More
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: उदयपुर में 756 शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: उदयपुर में 756 शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान

उदयपुर, 30 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के विशेष अवसर पर राजस्थान के सभी जिलों में शतायु (100 वर्ष या उससे अधिक आयु) मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजस्थान के कुल 17,260 और अकेले उदयपुर जिले के 756 शतायु मतदाताओं का अभिनंदन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी (स्वीप प्रकोष्ठ) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) प्रीतम कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा तारा संस्थान, सेक्टर-14, उदयपुर में 1 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे कार्यक्रम…
Read More
राष्ट्रीय बेटी दिवस पर काव्य पाठ और सम्मान समारोह आयोजित

राष्ट्रीय बेटी दिवस पर काव्य पाठ और सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर और राष्ट्रीय नवयुग ज्ञान सागर सेवा संस्थान हापुड़, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में काव्य पाठ एवं संतोष देवी स्मृति प्रतिभाशाली बालिका सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान साहित्य अकादमी के पुस्तकालय भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता पानेरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय परिक्षेत्र की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार प्रो मंजु चतुर्वेदी ने दृष्टांत देते हुए बताया कि माताएं किस प्रकार अपनी बेटियों को उच्च…
Read More
फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं डॉ. दीपक को अवार्ड

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं डॉ. दीपक को अवार्ड

उदयपुर। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं एवं योगदान के लिए डॉ. दीपक शर्मा को वर्ल्ड फिजियोथैरेपी पश्चिम एशिया पेसिफिक रीजन की ओर से प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्व स्तर के इस सम्मेलन का भारत में लगभग 20 वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजन होना अपने आप में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा। इस विश्वस्तरीय सम्मेलन का हिस्सा बनना डॉ. दीपक शर्मा की व्यावसायिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण और यादगार उपलब्धि रहा। सम्मेलन के अनुभव को साझा करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि “अपने ही देश में विश्वस्तरीय सम्मेलन का हिस्सा बनना और इस ऐतिहासिक…
Read More
शक्ति नगर व्यापार मंडल ने किया महापौर एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी का भव्य स्वागत

शक्ति नगर व्यापार मंडल ने किया महापौर एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी का भव्य स्वागत

व्यापारियों ने माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान उदयपुर। शक्ति नगर व्यापार मंडल की ओर से उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी का नगर निगम प्रांगण में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि पारस सिंघवी ने हाल ही में उदयपुर नगर निगम के महापौर का पदभार ग्रहण किया है। व्यापार मंडल के महासचिव जितेंद्र कालरा के नेतृत्व में शक्ति नगर के व्यापारी बंधु उत्साहपूर्वक महापौर पारस सिंघवी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने नगर निगम पहुंचे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोवर्धन राठौड़,…
Read More
एस जी एफ आई टूर्नामेंट में राइफल शूटिंग  में डीपीएस उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

एस जी एफ आई टूर्नामेंट में राइफल शूटिंग  में डीपीएस उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के निशानेबाजों ने दिनांक 20 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक एल सोल्जर स्कूल, डबोक में एस जी एफ आई द्वारा आयोजित 70वीं जिला स्तरीय शूटिंग टूर्नामेंट - 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के राइफल शूटिंग कोच प्रवीण सिंह ने बताया कि अंडर-19  बालिका वर्ग में मनुश्री चौधरी ने रजत पदक तथा नियति कोठारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-19 ओपन साइट राइफल शूटिंग में ओजस्विनी सिंह ने रजत पदक, अंडर-19 पिस्टल शूटिंग के बालक वर्ग में  विनय प्रताप सिंह जादौन ने स्वर्ण पदक, अंडर -17 बालिका वर्ग…
Read More
महावीर जैन जागृति परिषद ने नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया अभिनंदन

महावीर जैन जागृति परिषद ने नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया अभिनंदन

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद, हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र की कोर कमेटी द्वारा उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं जैन समाज के गौरव श्री पारस सिंघवी का निगम कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने पारस सिंघवी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की। इस अवसर पर परिषद की ओर से उन्हें सम्मानित कर शहर एवं समाज के विकास में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। अभिनंदन के अवसर पर पारस सिंघवी ने परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर जैन जागृति परिषद जब…
Read More
आत्मज्ञान और सद्गुणों से ही सार्थक बनेगा दुर्लभ मनुष्य जीवन – साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

आत्मज्ञान और सद्गुणों से ही सार्थक बनेगा दुर्लभ मनुष्य जीवन – साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में बुधवार को नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है। यदि व्यक्ति आत्मा, स्वाध्याय और ज्ञान के क्षेत्र में प्रवेश नहीं करता तो वह जीवन की बड़ी उपलब्धि से वंचित रह जाता है। कर्म बंधन और कर्म निर्जरा को समझना जीवन की सार्थकता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रंथ पढ़े हों या नहीं, यदि व्यक्ति आत्मा का अनुभव करना सीख जाए तो जीवन सफल हो सकता है। अनेक पुण्य कर्मों के फलस्वरूप मनुष्य जन्म मिला है। अन्य जीव अपनी पीड़ा तक व्यक्त नहीं कर सकते,…
Read More
त्यौहारी सीजन से पहले उदयपुर में फिर दौड़ेगी ‘रफ्तार 3.0’, ऑटोमोबाइल के साथ मनोरंजन और शिक्षा का संगम

त्यौहारी सीजन से पहले उदयपुर में फिर दौड़ेगी ‘रफ्तार 3.0’, ऑटोमोबाइल के साथ मनोरंजन और शिक्षा का संगम

3-4 अक्टूबर को फील्ड क्लब में भव्य ऑटो एक्सपो; 5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद, प्रमुख कार-बाइक ब्रांड्स के साथ विंटेज कारें, गेमिंग और फूड जोन होंगे आकर्षण उदयपुर। त्यौहारी सीजन से पहले नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 पीआईएमएस के सहयोग से 3 एवं 4 अक्टूबर को फील्ड क्लब में ‘रफ्तार 3.0’ ऑटो एक्सपो एक खास अवसर लेकर आ रहा है। ‘रफ्तार 3.0’ के शीर्ष प्रायोजक पीआईएमएस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं। टेबल चेयरमैन मोहित सिंघवी ने आज यहंा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!