प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
नगरीय निकाय चुनाव - 2026 जिले में शहरी क्षेत्र के 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी उदयपुर, 4 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव - 2026 के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ पूर्ण हुई। अब दो चरणों में जिले के 6 नगर निकायों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगरपालिकाओं में कुल 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।…
