UdaipurViews

जन्माष्टमी पर इस्काॅन कोवे जगमगाया पहाड़ियों पर

जन्माष्टमी पर इस्काॅन कोवे जगमगाया पहाड़ियों पर

वृन्दावन गोवर्धन जैसा आनन्द होगा उदयपुर मे शहर से मन्दिर तक निशुल्क होगी बस सेवा उदयपुर, चिरवा,मोहनपुरा स्थित अरावली पर्वत की चोटी पर बसा इस्कॉन कोवे मंदिर इस वर्ष अत्यंत अनोखे ढंग से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सजाया जा रहा है। चारों ओर अरावली घाटियों से घिरा होने के कारण यह मंदिर साक्षात् वृन्दावन गोवर्धन का अनूठा आभास कराता है।प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि 4 सितम्बर को सायंकाल 5 बजे से वृन्दावन और गुड़गांव से पधारे मधुमंगल प्रभु एंव असित प्रभु के श्रीमुख से प्रथम हरिनाम संकीर्तन,जन्मोत्सव की कथा पश्चात श्री श्री राधाबिहारी जी…
Read More
रैगिंग को लेकर आरएनटी प्रशासन सख्त

रैगिंग को लेकर आरएनटी प्रशासन सख्त

नए बैच के प्रवेश से पहले एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक, कॉलेज परिसर में तैनात होंगे आठ एंटी रैगिंग दल उदयपुर, 3 सितंबर। एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए काउंसलिंग चल रही है। इसी बीच आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी नए बैच के लिए जरूरी तैयारियों में जुट गया है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले रैगिंग की रोकथाम को लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। आरएनटी प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन के निर्देशन में एंटी रैगिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रैगिंग…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र में आज से तीन दिन गूंजेगा ‘हाथी-घोड़ा-पालकी’

प्रताप गौरव केन्द्र में आज से तीन दिन गूंजेगा ‘हाथी-घोड़ा-पालकी’

—6 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव —दही-हांडी प्रतियोगिता का नवाचार बनेगा प्रमुख आकर्षण —पारम्परिक दही-हांडी में प्रथम पुरस्कार 51 हजार —नवाचारयुक्त प्रतियोगिता में विजेता दल को मिलेंगे 11 हजार रुपये उदयपुर, 3 सितम्बर। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में शुक्रवार से भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव का शुभारंभ होगा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र के तत्वावधान में 4, 5 और 6 सितंबर तक होने वाला यह तीन दिवसीय महोत्सव इस बार धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक-संस्कृति, संगीत, कला और पारम्परिक उत्सवधर्मिता का भी साक्षी बनेगा। महोत्सव…
Read More
फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव: 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव: 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सभी 25 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (प्ररूप-6) जारी कर दी है। रिटर्निंग अधिकारी हुकम कंवर द्वारा जारी सूची के अनुसार अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से चुनावी समीकरण रोचक हो गए हैं। वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है— वार्ड 1: नरेश (कांग्रेस), प्रकाश पुरी गोस्वामी (भाजपा)। वार्ड 2: कृष्णा तेली (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस)। वार्ड 3: बद्रीलाल (कांग्रेस), राजेश कुमार (भाजपा)। वार्ड 4: दुर्गा…
Read More
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ‘माँ यशोदा के नाम सघन वृक्षारोपण’ अभियान

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ‘माँ यशोदा के नाम सघन वृक्षारोपण’ अभियान

केवड़े की नाल स्थित हल्दू घाटी वन रेंज में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी सचिव टी. रविकांत सहित अधिकारियों ने किया पौधरोपण उदयपुर, 03 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप राज्य सरकार की ओर से प्रदेश को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ के तहत गुरुवार को एक दिवसीय विशेष ‘माँ यशोदा के नाम सघन वृक्षारोपण’ राज्य स्तरीय अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम केवड़े की नाल स्थित हल्दू घाटी वन रेंज में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग…
Read More
संस्कृति चेतना यात्रा से गूंजा उदयपुर, जयघोषों से  संस्कृतमय हुआ शहर

संस्कृति चेतना यात्रा से गूंजा उदयपुर, जयघोषों से  संस्कृतमय हुआ शहर

संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और जन-जागरण का दिया संदेश उदयपुर। संस्कृत के प्रति जनचेतना एवं जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से संस्कृतभारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत भव्य संस्कृति चेतना यात्रा (शोभायात्रा) का आयोजन किया गया। संस्कृत के जयघोषों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यात्रा के मार्ग में संस्कृतमय वातावरण बन गया। संस्कृति चेतना यात्रा निंबार्क महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सूरजपोल चौराहा, जिनिरेत, धानमंडी, देहली गेट एवं बापू बाजार होते हुए पुनः निंबार्क महाविद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के महत्व, भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत के संरक्षण-संवर्धन का संदेश देते हुए विभिन्न संस्कृत उद्घोषों से…
Read More
पूजनीया रासेश्वरी देवी का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत, जन्माष्टमी पर आज विशेष कार्यक्रम

पूजनीया रासेश्वरी देवी का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत, जन्माष्टमी पर आज विशेष कार्यक्रम

कृष्ण कौन हैं, हमारा उनसे क्या संबंध है इस पर विशेष संबोधन देंगी उदयपुर। प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शिका पूजनीया रासेश्वरी देवी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को उदयपुर पहुंची। उनका सैंकडों भक्तों की ओर से एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उनके सान्निध्य में 4 सितंबर को शहर में जन्माष्टमी उत्सव का विशेष आयोजन किया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष कार्यक्रम जस्टा राजपुताना रिज़ॉर्ट, हिरण मगरी में सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा और रात 12.30 बजे तक चलेगा। इस मौके पर सभी भक्तों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इस अवसर पर भजन कंसर्ट, देवी जी द्वारा…
Read More
परमात्मा बनना है तो समस्त जीवों से करना होगा प्रेमःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

परमात्मा बनना है तो समस्त जीवों से करना होगा प्रेमःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

जड़ से मोह नहीं, जीवों के प्रति प्रेम ही अध्यात्म की सच्ची ऊंचाई उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने बुधवार को धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा महावीर ने समस्त कर्मों का क्षय कर केवलज्ञान प्राप्त किया और उस परम आनंद का अनुभव किया, जिसकी अनुभूति संसार का प्रत्येक जीव कर सकता है। अध्यात्म की आधारशिला प्रेम है। वात्सल्य और प्रेम से बढ़कर कोई अध्यात्म नहीं है। साध्वी श्रीजी ने कहा कि यदि हमें वास्तव में परमात्मा बनने की दिशा में आगे बढ़ना है तो परमात्मा की इस…
Read More
झामरकोटड़ा माइंस बनी विद्यार्थियों के लिए ‘खनन की पाठशाला’

झामरकोटड़ा माइंस बनी विद्यार्थियों के लिए ‘खनन की पाठशाला’

एमईएआई उदयपुर चैप्टर की पहल से 125 से अधिक माइनिंग विद्यार्थियों ने जाना आधुनिक ओपनकास्ट खनन का पूरा तंत्र उदयपुर। द माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर, उदयपुर की पहल पर सीटीएई उदयपुर और पेसिफिक कॉलेज के 125 से अधिक माइनिंग इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड की झामरकोटड़ा रॉक फॉस्फेट माइंस का तकनीकी भ्रमण किया। इस दौरान राजस्थान सरकार के खान एवं भू-विज्ञान विभाग (क्डळ) के नव नियुक्त सहायक खनन अभियंता भी विद्यार्थियों के साथ शामिल हुए। तकनीकी भ्रमण के लिए विद्यार्थियों के दल को एमईएआई राजस्थान चैप्टर, उदयपुर के चेयरमैन महेश माथुर एवं सीटीएई…
Read More
कान्हा के रंग में रंगा जैनाचार्य श्री देवेंद्र पब्लिक स्कूल, नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण-राधा बन मनाया जन्माष्टमी पर्व

कान्हा के रंग में रंगा जैनाचार्य श्री देवेंद्र पब्लिक स्कूल, नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण-राधा बन मनाया जन्माष्टमी पर्व

डॉ. सुरेंद्र मुनि ने श्रीकृष्ण के जीवन से गुणग्राहकर्ता और माता-पिता की सेवा की प्रेरणा दी उदयपुर। जैनाचार्य श्री देवेंद्र पब्लिक स्कूल, देवेंद्र धाम में जन्माष्टमी पर्व हर्षाेल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा रानी के मनमोहक रूप में सज-धजकर स्कूल पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। स्कूल की कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी एवं व्यवस्थापिका संगीता वर्डिया ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र मुनि ने बच्चों एवं शिक्षकों को श्रीकृष्ण के जीवन से गुणग्राहकता, कर्तव्यनिष्ठा…
Read More
error: Content is protected !!