रविंद्र नगर नागरिक समिति की बैठक संपन्न, कॉलोनी की समस्याओं पर हुई चर्चा
उदयपुर। प्रताप नगर स्थित रविंद्र नगर में नागरिक समिति की बैठक अशोक वीरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद निशा सालवी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में पेयजल व्यवस्था में सुधार, पुरानी पाइपलाइन बदलवाने, कम जल दबाव की समस्या दूर करने, तीन ट्यूबवेल लगवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, पार्क के विकास, स्ट्रीट लाइट, कचरा संग्रहण तथा आवारा पशुओं की समस्या के समाधान जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही सामुदायिक भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के…
