सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में उदयपुर स्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योरशिप फेस्ट सीजन 2.0 का भव्य आयोजन
उदयपुर। शनिवार को सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में उदयपुर स्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योरशिप फेस्ट 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता के क्षेत्र में प्रयुक्त नवाचार व रचनात्मक कौशलों से अवगत कराना एवं व्यावसायिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं शास्त्रीय नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहा पालीवाल, गजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, अजयराज आचार्य,प्रियंका गोयल, सिद्धार्थ सिंघवी, क्युनल मलारा मेहता आदि सफल उद्यमी थे ,जिन्होंने अपने अनुभव बच्चों से साझा किए। इस फेस्ट में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।…
