बड़गांव विराट हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने जताई बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर चिंता
-हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक – उत्तम स्वामी महाराज -रूबिका लियाकत बोलीं, संस्कार का स्रोत है माता -सामूहिक भोजन और सामूहिक भजन से बढ़ेगी समरसता उदयपुर, 18 जनवरी। राष्ट्र संत महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द ब्रह्मचारी उपाख्य उत्तम स्वामी महाराज ने आह्वान किया है कि हर हिन्दू घर से निकलने से पहले तिलक अवश्य लगाए। साथ ही, सप्ताह या महीने में एक बार सामूहिक भजन और सामूहिक भोजन अवश्य करे। पंगत की संगत ही सामाजिक समरसता का आधार है। वे रविवार को यहां बड़गांव पंचायत समिति मैदान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित विराट जनमैदिनी को संबोधित कर…
