उदयपुर, 24 अप्रैल। वैद्य भवानी शंकर राजकीय आयुर्वेद औषधालय, सुंदरवास, उदयपुर में पांच दिवसीय निःशुल्क पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। कुल 178 रोगियों को पंचकर्म चिकित्सा तथा 106 रोगियों की फिजियोथेरेपी की।
पंचकर्म चिकित्सा विधियों के अंतर्गत कटि बस्ती से 53, ग्रीवा बस्ती से 35, जानु बस्ती से 90, नस्य कर्म से 9 तथा बालुका स्वेद से 12 रोगियों का उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का उपचार किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. सरोज मेनारिया, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. नितिन सेजु, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हर्षिता सनाढ्य, वरिष्ठ कंपाउंडर प्रदीप व्यास, पंचकर्म थेरेपिस्ट चंद्रेश परमार, मयंक पलसानिया एवं नर्सिंग स्टाफ वंदना शक्तावत, चेतना नागदा, पुष्पा चाष्टा तथा हेमंत गोरखा ने सेवाएं दी। जितेंद्र सिंह राठौड़ का विशेष सहयोग रहा।
178 मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार, 106 ने ली फिजियोथेरेपी सेवाएं
