भोपाल में चमकी उदयपुर की प्रतिभाः काजल वैष्णव ने इंटर-यूनिवर्सिटी जू-जित्सू में जीता रजत
उदयपुर। शहर की उभरती खिलाड़ी काजल वैष्णव ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जू-जित्सू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर उदयपुर का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट एकेडमी के मुख्य कोच ललित वैरागी ने बताया कि काजल वैष्णव ने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। काजल, श्री रणछोड़ दास वैष्णव की सुपुत्री हैं और रेबारियो का गुड्डा क्षेत्र की निवासी हैं। काजल ‘द रे मार्शल…
