उदयपुर। जिले के कुराबड क्षेत्र के बोरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने वृद्धा को डरा धमका कर जेवरात लूट ले गए। पुलिस के अनुसार अमरचंद्र पुत्र भूरी लाल जैन निवासी बोरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि 26 अप्रेल को शाम करीब सात बजे अज्ञात बदमाश उसकी पत्नी कजोडीबाई को डरा धमका कर जेवरात लूट ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर बदमाश को तलाश रही है।
साईबर फ्रोड से खाते में पाए रुपए
उदयपुर। शहर के भुवाणा क्षेत्र में साईबर फ्रोड से खाते में रुपए पाकर अनैतिक लाभ पाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सुखेर थाने के कांस्टेबल प्रमोद ने चिराग चावला पुत्र ईश्वर चावला सिंधी निवासी प्रभातनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा साईबर फ्रोड से प्राप्त रुपए अपने खाते में प्राप्त कर अनैतिक लाभ प्राप्त करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूने घर से सोने—चांदी के जेवरात, नगदी चोरी
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र के पानेरियों की मादडी में सूने मकान से चोर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार शिवानगर में लेहरीलाल मेनारिया के मकान में किराए से रहने वाले संजय सुराणा पुत्र मीठालाल सुराणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 26 अप्रेल को शाम को अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपए चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों को तलाश कर रही है।
फोटो वायरल करने की धमकियां देने का मामला दर्ज
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर चार क्षेत्र में हॉस्टल में रहने वाली छ़ात्रा को फोटो वायरल करने की धमकियां देकर पैसों की मांग करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता के पिता ने दिनेश प्रजापत निवासी गुडली के खिलाफ हिरणमगरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिसमें पीडिता को फोटो वायरल करन पैसों की मांग करने की धमकियां देने के आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
