सुरों की मंडली संस्था द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन 2 मई को, बोहरा गणेश जी मंदिर में लिया आशीर्वाद
उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित संगीत प्रेमियों की संस्था सुरों की मंडली द्वारा 2 मई को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इस पावन आयोजन के पूर्व संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य बोहरा गणेश जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर पंडित जी को निमंत्रण पत्र अर्पित किया तथा आयोजन की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पहली बार सुंदरकांड पाठ को पूर्णतः निःशुल्क प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें सभी सदस्यों एवं आमंत्रित श्रद्धालुओं…
