उदयपुर, 28 अप्रैल। शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में यथा अनुसूचित जनजाति/अनु. जनजाति/अति. पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने/महाविद्यालय स्तर पर लम्बित/छात्रों के स्तर पर आक्षेपित/लम्बित आवेदन पत्रों की अन्तिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है। संयुक्त निदेशक गिरीश भट्नागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति हेेतु वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में छात्रवृति पोर्टल पर राजकीय एवं गैर राजकीय शिक्षण संस्थाओं /छात्र/छात्राओं के स्तर पर लम्बित छात्रवृति के आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति की अन्तिम तिथि 5 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि तक बच्चों से आक्षेप पूर्ति करा आवेदन इस कार्यालय को अग्रेषित करें ताकि छात्र/छात्राओं को छात्रवृृति की स्वीकृति सम्बन्धी कार्यवाही की जा सकें ।
पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया 5 को उदयपुर में
उदयपुर, 28 अप्रैल। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 5 मई को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 5 मई को सुबह 11.25 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 12.10 बजे महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंच कर कार्डियोलाॅजी यूनिट का शुभारंभ करेंगे। साथ ही आरएनटी अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके पश्चात श्री कटारिया स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले दिन 6 मई को सुबह 11.10 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर विमान से चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
