उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का उदयपुर दौरा
यूसीसीआई मीटिंग हाल में संभाग स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सड़क निर्माण कार्य, पर्यटन और आंगनबाड़ी योजनाओं पर दिए अहम निर्देश उदयपुर, 5 मई। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे के तहत लेकसिटी प्रवास पर रही। इस दौरान उन्होंने मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (यूसीसीआई) मीटिंग हॉल में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डिप्टी सीएम द्वारा विभिन्न योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की गहन…
