मेल पर मिली उदयपुर कोर्ट को बम से उडाने की धमकी, मची अफरा तफरी

उदयपुर। उदयपुर की जिला एवं सेशन न्यायालय को दूसरी बार मेल पर बम से उडाने की धमकी मिली। इस बार दोपहर बारह बजे 16 बम से कोर्ट में धमाके करने की धमकी दी गई। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। सूचना से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। डीजे ने सोमवार की कोर्ट सस्पेंड कर दी। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को कोर्ट का पहला वर्किंग डे होने से बडी संख्या में वकील, गवाह, पक्षकार पहुंचे थे। इस बीच मेल पर आई बम से कोर्ट को उडाने की धमकी का पता चला तो जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। कुछ ही देर में बडी संख्या में बम विशेषज्ञ, डॉग स्क्वायड, पुलिस जवान कोर्ट में पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से दमकल वाहन भी पहुंचे। बम विशेषज्ञों ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान वकील और कोर्ट कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कोर्ट खाली कराने को लेकर वकील और कर्मचारियों में एकाएक जानकारी के अभाव में सवाल जवाब होने लगे। थोडी देर में बम की धमकी भरे मेल का पता चला तो सभी बाहर निकल कोर्ट चौराहा की तरफ बढ गए। बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कोर्ट पुलिस चौकी में लिखित शिकायत करते हुए बम की धमकी भरे मेल भेजने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उधर, जिला सेशन न्यायाधीश ने सोमवार की कोर्ट सस्पेंड कर दी। ऐसे में सभी वकीलों को वापस घर लोटना पडा। कोई कोर्ट कार्य नहीं हो सका। बम से कोर्ट को उडाने की धमकी को लेकर दिन भर शहर में चर्चा गर्म रही। उधर, बम विशेषज्ञों, डॉग् स्क्वायड व पुलिस के जवानों ने कौर्ट के चप्पे चप्पे को छाना और खंगाला। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारी पता लगाने में जुटे है कि आखिर इस तरह की मेल भेजने वाला कौन है। जांच पडताल करने तक कोई संदिग्ध वस्तु कोर्ट परिसर में नहीं मिली। बता दें कुछ दिन पहले भी डीजे की मेल पर कोर्ट को बम से उडाने की धमकी मिली थी। उस मामले में पुलिस व जांच एजेंसियां अब तक पता नहीं लगा सकी कि वह मेल कहां से आई थी और किसने भेजी। इसको लेकर कोर्ट के वकीलों में आक्रोश व्याप्त है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!