बंगाल विजय के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ का गोगुंदा आगमन. बड़गांव मंडल ने किया भव्य स्वागत
उदयपुर। भाजपा संगठन के शिल्पी जन-नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के बंगाल विजय के पश्चात उदयपुर से गोगुंदा आगमन पर बड़गांव मंडल द्वारा बरोडिया चौकी पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के साथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक राठौड़ का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती की बधाई प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह राठौड़ राजस्थान की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा…
