मल व केमिकल बना सकते है झीलों को विषाक्त
उदयपुर , 1 मार्च , झीलों के किनारों , घाटों से मल व केमिकल का झीलों में मिलना पर्यावरणीय तथा जन स्वास्थ्य की दृष्टि से घातक है। यह चिंता रविवार को हुए नागरिक झील निरीक्षण में व्यक्त की गई। झील संरक्षण समिति से जुड़े विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा कि झीलों में मानव मल, पशु मल समा रहा है। घरों तथा होटलों से आने वाले गंदे पानी में शैंपू साबुन, कॉस्मेटिक, बर्तन तथा फर्श सफाई उत्पादों के केमिकल झील में मिल रहे है। मेहता ने इससे जल के विषाक्त होने की आशंका जताई और कहा कि यह स्थिति जनस्वास्थ्य…
