उदयपुर। पिता और संतान के रिश्ते को समर्पित पितृ दिवस विशेष आयोजन “लव यू पापा – सीजन 2” को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। मिताली इवेंट्स द्वारा आयोजित किए जा रहे इस विशेष कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मिताली जैन, पिस्टल शूटर एंड वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर दीपक शर्मा, शर्मा वुमन्स हेल्थ फिजियोथेरेपी क्लिनिक की निदेशक डॉ. बलदीप शर्मा, दिविशा शर्मा, अरुणोदय इम्पैक्स के निदेशक श्री पुष्पेंद्र परमार, बीसीआई के संस्थापक एवं अशोका ग्रीन के निदेशक श्री मुकेश माधवानी तथा रेबिट रत्नम होटल के निदेशक श्री हरवंश योगीराज मट्ठा द्वारा किया गया। सभी उपस्थितजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे परिवारों को जोड़ने वाला सकारात्मक एवं भावनात्मक अभियान बताया।
इस अवसर पर श्री जितेंद्र जैन, श्री अमित पोरवाल, श्रीमती प्रज्ञा जैन एवं श्रीमती नीतू बाबेल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं मिताली इवेंट्स की संस्थापक मिताली जैन तथा टीम सदस्य जिनल माधवानी, सलोनी व्यास एवं प्रियांशु बाबेल भी उपस्थित रहे।
मिताली जैन ने बताया कि “लव यू पापा – सीजन 2” ऐसा मंच है जहाँ बच्चे, युवा और परिवार अपने पिता के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता को खुले दिल से व्यक्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागी अपने पिता के साथ गीत, नृत्य, खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ, रचनात्मक प्रस्तुतियाँ, भावनात्मक संदेशों एवं यादगार पलों के माध्यम से अपने रिश्ते को एक नए रूप में प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में परिवार के साथ बिताए जाने वाले पल लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे समय में यह आयोजन पिता और संतान को एक-दूसरे के और करीब लाने का प्रयास है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि पारिवारिक मूल्यों, भावनात्मक जुड़ाव और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना है।
पोस्टर विमोचन के दौरान दीपक शर्मा ने इस पहल को समाज के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बताते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
पितृ दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी अपने पिता के साथ मंच साझा करेंगे। आयोजन में विशेष प्रस्तुतियाँ, प्रतियोगिताएँ, सम्मान समारोह एवं कई आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिससे यह दिन प्रतिभागियों एवं उनके परिवारों के लिए अविस्मरणीय बन सके।
अंत में मिताली इवेंट्स परिवार ने सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
