अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों के 783 प्रतिभागियों ने लिया हिस्स अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित उदयपुर,7 मार्च। कार्मिक विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 12वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। खेलगांव में आयोजित समापन समारोह में विभिन्न खेलों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर आयोजित औपचारिक समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी…
