हाईवे पर बस का इंतजार कर रही महिला को डंपर ने कुचला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। समीपवर्ती बरोडिया में बस का इंतजार कर रही वृद्धा को वहां से गुजर रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नाहर सिंह पुत्र रोड सिंह राजपूत निवासी पडावली कला ओगणा ने दी डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि डंपर चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए बरोडिया पेट्रोल पंप के यहां सडक किनारे बैठी टमुबाई 58 पत्नी स्वर्गीय नवलसिंह राजपूत निवासी पडावली कला को चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोडकर भाग गया। उधर गंभीर घायल टमुबाई को चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

एमबी चिकित्सालय में रोगी की जेब कटी
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में उपचार करवाने आए रोगी की जेब से जेबकतरा हजारों रुपए चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार मनीष मेहता पुत्र हस्तीमल मेहता निवासी खेरोदा ने हाथीपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 15 जून को दोपहर करीब बारह बजे उसकी जेब से अज्ञात चोर 29 हजार 800 रुपए चुरा ले भाग गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जेबकतरे को तलाश रही है।

गाय को बचाने के चक्कर में बाइक हादसे में युवती की मौत
उदयपुर। शहर के समीप उबेश्वरजी में गाय को बचाने के चक्कर में बाइक हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पन्नालाल पुत्र उदा गमेती निवासी लोयरा बीसवाली मगरी बडगांव ने राजेंद्र नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि बाइक चालक राजेंद्र द्वारा उबेश्वरजी में अचानक सडक पर आई गाय को बचाने के चक्कर में हादसे में साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर से लापता हुई बालिका
उदयपुर। जिले के भींडर क्षेत्र में घर पर छोडकर गए बालिका लापता हो गई। पुलिस के अनुसार भैरूलाल पुत्र लालू अहीर निवासी धारता ने दी रिपोर्ट में बताया कि 15 जून को सुबह सात बजे वह और उसकी पत्नी रामू दोनों खेत पर गए हुए थे। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। वे करीब 11 बजेे वापस खेत से घर लौटे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली। पुलिस लापता हुई बालिका की तलाश में जुटी है।

छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में राहत जाते कॉलेज छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने तलवार से जानलेवा हमला किया। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय छात्र चम्पालाल पुत्र मोतीराम जाट निवासी चिमाणा चाकू जिला फलौदी ने दी रिपोर्ट में बताया कि करनाउवा कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा आपराधिक मानव वध करने के आशय से उसे रास्ते जाते रोक तलवार को खुली फैंक जानलेवा हमला किया। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।

डोरे नगर से छात्र की मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के डोरे नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार उदयपुर में रहते हुए पढ कर रहे पदमचंद पुत्र कजोडिया मीणा निवासी आमली फला नाड पारसोला हाल डोरे नगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत 12 जून को रात्रि में डोरे नगर से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। इसी तरह देवीलाल मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी वेरीपुरा भोपाखेडा खेरोदा ने दी रिपोर्ट में बताया कि डबोक गांव से उसकी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस बाइक व चोर दोनों की तलाश में जुटी है।

जियो कंपनी के टॉवर से बैटरी चोरी
उदयपुर। शहर से सटे भीलों का बेदला में जियो कंपनी के टॉवर से बैटरी चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार सोनु कुमार पुत्र भेरूलाल बैरवा निवासी प्रेमनगर उद्योगनगर लाडपुरा कोटा हाल स्टेट आॅफिसर जियो कंपनी ने दी रिपोर्ट में बताया कि 22 मई को भीलों का बेदला में लगे जिओ कंपनी के टॉवर में से 4ओडीसी बैटरी अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!