उदयपुर, 17 जून। उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति ने सामाजिक सरोकार की भूमिका निभाने के संकल्प के साथ बुधवार को प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर चेतक चौराहा पर भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया एवं आमजन को छाछ वितरण की।
समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर पूरे चेतक चौराहे को भगवा रंग से पाटते हुए आकर्षक विद्युत सज्जा की गई वहीं मुख्य शोभायात्रा के आगमन पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। भीषण गर्मी में शोभायात्रा में भाग लेने वालों को समिति की ओर से छाछ का वितरण कर राहत प्रदान की गई। इसके लिए विशेष काउंटर भी लगाया गया जिस पर समिति के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। वहीं चौराहे पर भीलू राणा की मूर्ति भी लगाई जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महासचिव कमलेश पोखरना व सुनिल हिंगड,़ भूपेंद्र जैन, लव कुमार आमेट, रमेश माली, प्रदीप कुमावत, भंवर डांगी, महेंद्र जैन, कमल भावसार का विशेष सहयोग रहा।
शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत, पिलाई छाछ
