यूडीए ने 35 करोड की सरकारी जमीन से हटाए अतिक्रमण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं सचिव हेमेन्द्र नागर के निर्देशानुसार मंगलवार को प्राधिकरण क्षैत्राधिकार में प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि को चिन्हित कर उनसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा हार्डकोर/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा राजकीय खाते की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर को पत्र लिखा गया एवं उक्त पत्र प्राधिकरण कार्यालय को नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्राप्त हुआ। जांच में पाया गया कि राजस्व ग्राम चिकलवास के आराजी संख्या 3070, 3071, 3073, 3075 नगर विकास प्रन्यास के नाम दर्ज प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर रोहिताश उर्फ रोहित श्रीमाली द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। उक्त अतिक्रमण के विरूद्व उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 70 के तहत प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया गया। उक्त नोटिस के जवाब में भूमि के मालिकाना सम्बन्धित किसी भी प्रकार के विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के पश्चात् नियमानुसार अतिक्रमण को ध्वस्त किए जाने का निर्णय लिया गया। मौके से प्राधिकरण के तहसीलदार डा अभिनव शर्मा के नेतृत्व में भू अभिलेख निरीक्षक राजेंद्र सेन, बाबूलाल तेली, पटवारी हितेंद्र सिंह तवर, होमगार्ड जाब्ता महेश, धर्मेन्द्र, बाबूलाल की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाकर लगभग 75000 वर्गफीट भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई जाकर प्राधिकरण स्वामित्व में ली गई। उक्त भूमि की बाजार दर 35 करोड रुपए है। प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा आम जनता से यह अपील भी की गई, कि कोई भी भुखण्ड क्रय करते समय, दस्तावेज की वैधता अवश्य जांचे एवं ऐसे अनाधिकृत व्यक्तियों से बचे जो सरकारी भूमि पर कब्जा कर, ऐसे भुखण्ड़ो को आम जनता को सस्ते दामो के लालच में बेच देते है । प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी लगातार रूप से प्राधिकरण भूमि पर किये गये कब्जो को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!