मानसून सिर पर जिम्मेदार लापरवाह, गंदगी से अटी मदार नहर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहरवासियों की प्यास बुझाने और पर्यटकों को आकर्षित करने वाली विश्वविख्यात फतहसागर झील को हर वर्ष लबालब भरने वाली प्रमुख मदार नहर अब भी गंदगी से अटी पडी है जबकि मानसून सिर पर है। कभी भी मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। उधर जिम्मेदार महकमे जलसंसाधन विभाग, नगर निगम प्रशासन लापरवाह बना बैठा हुआ है। शहर की फतहसागर झील हर एक की पसंदीदा झील है और यहां हर शाम शहरवासियों के साथ साथ पर्यटकों की बहार रहती है। वर्षभर पर्यटक इसे निहारने और इसमें नौकायान का आनंद लेने दुनियाभर से आते हैं। इस झील को हर साल बारिश के दौरान मदार नहर लबालब भरती है। इस नहर में समीपवर्ती मदार छोटा व बडा तालाब से पानी बहते हुए फतहसागर तक पहुंचता है। उदयपुर में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। मानसून आने और बारिश शुरू होने के साथ ही मदार छोटा व बडा तालाब भरे जाएंगें और वहां से पानी नहर के जरिए फतहसागर तक पहुंचेगा। लेकिन नगर निगम और जल संसाधन विभाग के जिम्मेदारी अधिकारी अब तक गंभीर नही हुए और इस नहर की साफ सफाई शुरू नहीं करवाई। इसके चलते नहर में बडी मात्रा में गंदगी भरी अटी हुई। समय रहते गंदगी को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में नहर में पानी के साथ बहते हुए गदंगी फतहसागर झील पेटे में समा जाएगी। ऐसे में जिम्मेदार महकमों को अविलंब नहर की सफाई करवानी चाहिए। झील प्रेमी लतीफ का कहना है कि जिम्मेदार यदि एक दो दिन में सफाई कार्य शुरू करेंगे तो भी कम से कम 10—12 दिन पूरी नहर को साफ करने में लग जाएंगे और उससे पहले यह नहर साफ हो जानी चाहिए। अन्यथा गंदगी पानी के साथ बहते हुए फतहसागर में पहुंचेगी और स्वच्छ  पानी प्रदूषित होगा। लतीफ ने सवाल किया कि क्या यह गन्दगी पानी के साथ बहकर झील में नहीं आएगी। क्या यह पानी पीने योग्य है। क्योंकि इसी पानी को फ़िल्टर करने के बाद शहर के कई वार्डों में जलापूर्ति के रूप घरों तक नलों से पहुँचाया जाता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!