जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय से कार्य करते हुए दें विकास को गति – प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा
प्रभारी मंत्री-प्रभारी सचिव ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक उदयपुर, 19 मार्च। राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के चहूंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। हाल ही प्रस्तुत राज्य बजट में भी सरकार ने प्रदेश भर में जनहित एवं विकास के ढेरों कामों की घोषणाएं की हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को चाहिए कि वे समन्वय के साथ काम करते हुए इन घोषणाओं को धरातल पर साकार करें, ताकि आमजन को राहत की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सके।…
