होटल फेडरेशन ने नए भूमि राजस्व नियमों का किया स्वागत, सरकार का आभार
राजस्थान सरकार द्वारा जारी Rajasthan Land Revenue (Use of Agricultural Land for Non-Agricultural Purposes in Rural Areas) Rules, 2026 का होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, उदयपुर डिवीजन ने स्वागत करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन ने इसे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल बताया है। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने जानकारी दी की नए नियमों में Tourism Unit को स्पष्ट कानूनी मान्यता दी गई है। राजस्थान पर्यटन विभाग अथवा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से अनुमोदित पर्यटन इकाइयों के लिए…
