गीत गुंजन समूह का आयोजन: ‘सुहाने गीतों के कारवां’ में गूंजे 5 दशकों के सदाबहार नगमे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर।05 अक्टूबर 2026 | गीत गुंजन समूह की ओर से आयोजित ‘आज सुहाने गीतों का कारवां’ कार्यक्रम हिरणमगरी स्थित ढाबागिरी रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में सानंद सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह प्रबंधक हिम्मत सिंह सिसोदिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा हॉल सदाबहार गीतों की सुरमयी धुनों से गूंज उठा। 1970 से लेकर 2020 तक के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को संगीत के पांच दशकों की यादों से रूबरू कराया और सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अनिता शर्मा, नूतन बेदी, मधु शर्मा, सरिता राव, संगीता गोस्वामी, प्रीति माथुर एवं अनुराधा माथुर सहित महिला प्रतिभागियों ने गीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं अरविंद सालवी, कमलेश कुमावत, सुरेंद्र दक, राजकुमार दीक्षित, पी.एस. चौहान, एस.के. मेहता, रविन्द्र माथुर, यशवंत जैन, नारायण लाल सालवी एवं हिम्मत सिंह सिसोदिया ने भी अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
सदाबहार फिल्मी गीतों और सुरीली प्रस्तुतियों के बीच श्रोता भी गीतों के साथ झूमते और गुनगुनाते नजर आए। पूरे कार्यक्रम में संगीत, सौहार्द और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का मंच संचालन नारायण लाल सालवी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों एवं उपस्थित संगीतप्रेमियों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!